वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के बाद अपने बेटे आर्यवीर से हुई बातचीत का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आर्यवीर ने कहा, "मैंने एक घंटे तक 'सीता-राम, सीता-राम' का जाप किया और उम्मीद कर रहा था कि कुछ अच्छा हो जाए और ऐसा ही हुआ। हम सारे पागल हो गए।"