inshorts

'सोना कुछ पैदा नहीं करता', कीमतों में गिरावट के बीच चर्चा में आया बफेट का बयान

सोने की कीमतें 1 साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंची हैं। इस गिरावट के बीच दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट की पुरानी टिप्पणी फिर चर्चा में है। बफेट का मानना था कि सोना न तो आय पैदा करता है और न ही वस्तुओं/सेवाओं का उत्पादन करता है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में हाज़िर सोना गिरकर $3,787/औंस पर आ गया।