'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार का 'X' अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा, "मेरे आधिकारिक X अकाउंट में बार-बार पासवर्ड बदलने के बावजूद अनधिकृत लॉगिन हो रहा है। मैंने आज तक किसी से डोनेशन नहीं लिया लेकिन कोई व्यक्ति मुझे बदनाम करने के उद्देश्य से फर्ज़ी तरीके से डोनेशन मांगने वाले संदेश पोस्ट कर रहा है।"