ग्वालियर (एमपी) में एकतरफा प्यार में पागल एक लॉ स्टूडेंट द्वारा महिला प्रोफेसर को एसिड अटैक की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी छात्र ने शिक्षिका से ₹35,000 उधार लिए थे और जब उसने वापस मांगे तो आरोपी उसे धमकाने लगा। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।