फ्लाईदुबई के को-पायलट ने बनाई थी 9/11 जैसी साज़िश, ऊंची इमारत से विमान टकराने का था प्लान: रिपोर्ट
बकौल रिपोर्ट्स, फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह कैप्टन स्मित मच्छार की हत्या कर विमान को इज़रायल में 9/11 जैसे बड़े हमले में इस्तेमाल करना चाहता था। उसकी योजना विमान को बेन गुरियन एयरपोर्ट, खड़े विमानों या हाईराइज़ बिल्डिंग से टकराने की थी। उसने विमान पर नियंत्रण हासिल करने की तैयारी की थी।