सिर्फ शादी से इनकार करना आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शादी से इनकार के बाद महिला की खुदकुशी के मामले में 6-आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ब्रेकअप/शादी से इनकार के बाद खुदकुशी को हर मामले में 'उकसाने का अपराध' नहीं माना जा सकता। इसके लिए आरोपी की ओर से उकसाने या ऐसा करने के इरादे का सबूत ज़रूरी है।