inshorts

'सूर्यकुमार ने जो किया...', पाकिस्तान के साथ हैंडशेक विवाद पर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ हैंडशेक विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'एनडीटीवी' से कहा, "एक बार शेड्यूल घोषित हो जाने के बाद मैच तो होना ही था। जहां तक हैंडशेक का सवाल है तो सूर्यकुमार यादव भारतीय कप्तान हैं। यह उनका फैसला था और उन्होंने जो किया, वह उनका फैसला है।"