'सीरियल में हीरोइन बनाऊंगी..' लड़की बनकर 300 युवतियों से ठगी करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार
कोटा (राजस्थान) पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवतियों से हीरोइन बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी पर 300 से ज़्यादा युवतियों से ठगी का आरोप है। वह युवतियों से लड़की बनकर बात करता था और बाद में सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर उनसे पैसों की डिमांड करता था।