'सौरभ दास का असली नाम योगेश शर्मा, मां-बाप कौन?', जांच के लिए HC में याचिका
CJP प्रवक्ता सौरभ दास की नागरिकता और फैमली बैकग्राउंड की जांच की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। याचिका में उनका असली नाम 'योगेश शर्मा' बताते हुए माता-पिता की जानकारी जांचने की मांग की गई। जजों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके X और इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक करने की मांग भी की गई।