'सती' होने वाली महिला के श्राप के चलते हिमाचल के इस गांव में सदियों से नहीं मनाई जाती दिवाली

सम्मू गांव (हिमाचल प्रदेश) में दिवाली न मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। माना जाता है कि युद्ध में पति की मौत के बाद एक महिला ने 'सती' होने से पहले गांव को दिवाली नहीं मना पाने का श्राप दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी परंपरा को तोड़ने की कोशिश की गई तब कोई-न-कोई हादसा/मौत हुई।