टेस्ला के शेयरधारकों ने एलन मस्क के लिए $1 ट्रिलियन के पे पैकेज को मंज़ूरी दी है। 'सीएनएन' के अनुमान के अनुसार, मस्क $1 ट्रिलियन में धरती पर हर इंसान को कोक दे सकेंगे, अमेरिका में बिकने वाली हर कार खरीद सकेंगे, हर अमेरिकी को $2,923 बोनस दे सकेंगे, स्टारबक्स के 10,000 सीईओ समेत कई कंपनियों का अधिग्रहण कर सकेंगे।