'सम्मान' पाने के लिए UPPSC की तैयारी कर रहा ₹2 लाख/माह कमाने वाला लखनऊ का बिज़नेसमैन
लखनऊ (यूपी) में फूड बिज़नेस से प्रतिमाह ₹2 लाख तक लाभ कमाने वाला एक शख्स सम्मान पाने के लिए यूपीपीएससी की तैयारी कर रहा है। लॉ में स्नातक कर चुके इस बिज़नेसमैन के मुताबिक, उसके पिता उसे जज बनते देखना चाहते हैं और समय के साथ उसे एहसास हुआ कि पैसा सबकुछ नहीं होता बल्कि 'पोज़ीशन' से सम्मान मिलता है।