बिहार के एक वरिष्ठ पत्रकार का 'लल्लनटॉप' के एक डिबेट में समलैंगिक विवाह पर दिए अजीबो-गरीब बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्रकार कहता है, "लड़का-लड़का...लड़की-लड़की से शादी कर रहे...मैं इसका समर्थन नहीं करता...इसलिए भूकंप आता है।" बकौल रिपोर्ट्स, इसी पत्रकार को बीते दिनों लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कॉल कर फटकार लगाई थी।