inshorts

'सर जी राम-राम, और कैसे हो?' बॉक्सर ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, उनका जवाब हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'सांसद खेल महोत्सव' कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों-युवाओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान हरियाणा से बॉक्सर नीरज सिंह व प्रधानमंत्री के बीच हुई हल्की-फुल्की मज़ाकिया बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नीरज के 'सर जी, राम-राम और कैसे हो?' पूछने पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए 'मैं तेरे जैसा ही हूं' कहते दिखे।