'सरकार ने गाड़ियों में 100% इथेनॉल को दी मंज़ूरी', गडकरी ने किया एलान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने गाड़ियों में 100% इथेनॉल के इस्तेमाल को कानूनी मंज़़ूरी देने वाले नियमों को अंतिम रूप देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि टोयोटा, एमजी और हुंडई जैसी वाहन निर्माता कंपनियों के अगले 1.5-महीने के भीतर 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां लॉन्च करने की उम्मीद है।