'हां, तुम पोप बन सकते हो'; ChatGPT ने शख्स को किया राज़ी, उसने पोप बनने के लिए कर दिया आवेदन
कनाडा के 53-वर्षीय टॉम मिलर ने चैटजीपीटी से घंटों बातचीत के बाद पोप बनने के लिए आवेदन कर दिया। शख्स ने बताया कि चैटबॉट ने उसे राज़ी कर दिया कि वह पोप बन सकता है और उसने फिज़िक्स के कई बड़े रहस्यों को सुलझा दिया है। बकौल शख्स, उसे दो बार साइकेट्रिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया था।