'आई लव मोहम्मद' विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, "कुछ लोग हैं जिनको शांति अच्छी नहीं लगती...जब भी कोई हिंदू पर्व और त्योहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "उनकी गर्मी को शांत करना भी हमें आता है। मैं साफ संदेश देता हूं कि छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे भी नहीं।"