'हिंदी-रूसी भाई-भाई' सिर्फ एक नारा नहीं है, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा बन चुका है: रूस
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपनी भारत यात्रा से पहले कहा है, "'हिंदी-रूसी भाई-भाई' केवल एक मज़ेदार नारा नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा बन चुका है।" उन्होंने कहा कि राज कपूर, हिंदी सिनेमा और टीवी सीरियल रूस के हर कोने में लोकप्रिय हैं। भारत यात्रा के दौरान लावरोव अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।