'हिंदुओं को बसाना बंद करो', US में नस्लभेदी पोस्टर लेकर पहुंचे 2 लोगों ने दिवाली समारोह में डाला खलल
अमेरिका के सिएटल में नस्लभेदी पोस्टर लेकर पहुंचे दो लोगों ने दिवाली समारोह में खलल डाल दिया जिसका वीडियो भी सामने आया है। पोस्टरों पर 'सभी डॉट हेड्स को देश से बाहर निकालो' और 'ईसाइयों की जगह हिंदुओं को बसाना बंद करो' जैसे नारे लिखे थे। समारोह में शामिल लोगों ने दोनों को धक्का देकर आयोजन स्थल से बाहर निकाला।