बेंगलुरू में 11 साल से रहने वाली रूसी महिला यूलिया असलमोवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने अपनी हाउसहेल्प की सैलरी ₹45,000 बताई है। बकौल यूलिया, बेंगलुरू में उनके तीन सदस्यीय परिवार का मासिक खर्च कम-से-कम ₹2.5 लाख है, जिसमें घर का किराया ₹1.25 लाख, खाने-पीने पर ₹75,000 और स्कूल व फिटनेस खर्च ₹60,000 शामिल है।