'हाथ उठाया तो काट देंगे', ईरान ने ट्रंप की हमले की धमकी पर दिया जवाब
ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हमले की धमकी पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के सलाहकार अली लारीज़ानी ने कहा है कि अमेरिकी दखलअंदाज़ी से पूरे क्षेत्र में अराजकता फैल जाएगी। खामेनेई के दूसरे सलाहकार अली शामखानी ने कहा, "ईरान को खतरा पहुंचाने वाला हाथ टारगेट तक पहुंचने से पहले काट दिया जाएगा।"