गाज़ीपुर (यूपी) में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा के एक कार्यकर्ता की एक महिला सिपाही ने ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। सिपाही ने कहा, "हाथ कैसे लगाया रे?" सिपाही ने कार्यकर्ता को अपशब्द भी कहे। सुभासपा ने इसे पुलिस का अत्याचार बताया और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।