प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक X यूज़र को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, मिहिर नामक X यूज़र ने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा था, "आप सैम पित्रोदा को शुभकामनाएं दे सकते हैं तो हमें भी दे दीजिए मोदी जी।" इसपर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया, "आपको भी हैप्पी दीवाली मिहिर भाई।"