'हैप्पी होली' बोलकर फरार हुए थे बिहार में तनिष्क शोरूम से गहने लूटने वाले अपराधी

आरा (बिहार) में तनिष्क के शोरूम से ₹25 करोड़ के गहने लूटने वाले अपराधी 'हैप्पी होली' बोलकर फरार हुए थे। पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के बाद 2 अपराधियों को पकड़ा गया है जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। बकौल पुलिस, शोरूम से लूटे गए जेवरात (जो दो बड़े झोलों में रखे गए थे) बरामद कर लिए गए हैं।