'हिम्मत रखिए, केतन हमें ऊपर से देख रहा है', मंगेतर की हत्या के बाद केतन के पिता से बोली थी सिया
मंगेतर को लोहगढ़ किले से धक्का देकर मारने की आरोपी सिया गोयल वारदात के अगले दिन केतन के घर पहुंची थी। वहां उसने केतन के पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा था, "हिम्मत रखिए, केतन हमें ऊपर से देख रहा है।" जांच में सामने आया कि हत्या के बाद गिरफ्तार होने तक दोनों आरोपी बिल्कुल नॉर्मल जिंदगी जी रहे थे।