'हेलो जार्विस', भारतीय टीनएजर का अनोखा जुगाड़, बनाया बिना इंटरनेट के चलने वाला स्मार्ट होम सिस्टम
इंस्टाग्राम पर @the_coder_16 नामक क्रिएटर ने अपने कमरे के स्विच-बोर्ड के पास एक कस्टमाइज़्ड इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगाया है। ऑफलाइन काम करने वाले इस 'जार्विस' सिस्टम से वॉयस कमांड देकर घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कंट्रोल किया जा सकता है। इस सिस्टम में एक खास स्टडी मोड और गुड नाइट मोड भी है जिसे बोलकर ऐक्टिवेट किया जा सकता है।