रेडिट पर एक जॉब ऐड कड़ी शर्तों की वजह से वायरल हुआ है। ऐड में हफ्ते के सातों दिन काम करने, सुबह 3 बजे मेसेज का जवाब देने और काम को हर चीज़ से ऊपर रखने की बात कही गई है। एक यूज़र ने लिखा, "गुलामी।" एक अन्य ने लिखा, "यह किसी कल्ट में शामिल होने से भी बदतर है।"