हमें हथकड़ी लगाई गई थी: अमेरिका से भेजे गए दूसरे जत्थे में शामिल शख्स

अमेरिका से शनिवार रात अमृतसर भेजे गए निर्वासितों में शामिल दलजीत सिंह ने दावा किया है कि यात्रा के दौरान उन्हें हथकड़ियां पहनाई गई थीं और उनके पैरों में ज़ंजीरें डाली गई थीं। दलजीत ने कहा कि उन्हें 'डंकी' (अवैध) मार्ग से अमेरिका ले जाया गया था। दलजीत की पत्नी ने ट्रैवल एजेंट पर धोखा देने का आरोप लगाया है।