'हम अपना हक मांग रहे किसी से भीख नहीं', राजस्थान में शिक्षक की कमी पर स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

जालौर (राजस्थान) में एक शासकीय स्कूल में शिक्षक की कमी को लेकर स्टूडेंट्स ने स्कूल के बाहर घंटों तक धरना प्रदर्शन किया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में छात्र-छात्राएं 'हम अपना हक मांग रहे, ना किसी से भीख मांग रहे' नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूल में चार शिक्षकों को नियुक्त करने का आदेश जारी किया।

Load More