पीआईबी ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान के एक एआई द्वारा एडिट किए गए वीडियो को लेकर लोगों को सतर्क किया है। फर्ज़ी वीडियो में सीडीएस चौहान कहते हुए दिखते हैं कि 'पाकिस्तान ने हमारे 4 राफेल मार गिराए'। पीआईबी ने कहा, "भारत की छवि खराब करने के लिए कुछ पाकिस्तान-समर्थित अकाउंट्स एडिटेड वीडियो प्रसारित कर रहे हैं...इनपर भरोसा ना करें।"