भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों को 'भ्रामक और एकतरफा' कहे जाने को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ही इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का सबसे बड़ा रोड़ा है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि उसे अपने अवैध कब्ज़े से भारत की ज़मीन खाली करनी चाहिए।