'हमारी तेल कंपनियों को निकाल दिया...', वेनेज़ुएला पर हमले के बाद ट्रंप का पुराना वीडियो वायरल
वेनेज़ुएला पर अमेरिका के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रंप कह रहे हैं, "उन्होंने (वेनेज़ुएला) हमारे तेल के अधिकार छीन लिए...हमारे पास वहां बहुत तेल था। उन्होंने हमारी कंपनियों को निकाल दिया और हम उन्हें वापस चाहते हैं।" यह वीडियो बीते साल दिसंबर का बताया जा रहा है।