'हमारी प्राथमिकता देश के लोग'; रुसी तेल न खरीदने को लेकर ट्रंप के दावों पर भारत की दोटूक

भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावे 'पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझसे कहा है कि भारत रुसी तेल खरीदना बंद करेगा' पर कहा है, "...उतार-चढ़ाव वाले हालात में भारतीयों के हितों की रक्षा करना हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।" भारत ने कहा कि उसकी पॉलिसी में बाज़ार के हिसाब से अलग-अलग तरह की एनर्जी सोर्सिंग शामिल है।