'हम लेकर रहेंगे आज़ादी, पाकिस्तान से लेंगे आज़ादी', PoK में प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में 80,000 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और उन्होंने इलाके में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की निंदा करते हुए पाकिस्तान से आज़ादी की मांग की है। विरोध-प्रदर्शन वाली जगह के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें प्रदर्शनकारी 'हम लेकर रहेंगे आज़ादी, पाकिस्तान से लेंगे आज़ादी' जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं।