'हम वही काम करते रहेंगे जो...'; US में आपराधिक केस खारिज होने पर गौतम अदाणी ने क्या कहा?
बिलियनेयर गौतम अदाणी ने अमेरिकी कोर्ट द्वारा अपने खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम वही काम करते रहेंगे जो ज़रूरी है- अपने देश के लिए निर्माण करना, ऐसी वैल्यू बनाना जो हमारे बाद भी बनी रहे और खुद से बढ़कर किसी मकसद के लिए काम करना। यही हमारा कमिटमेंट है। जय हिंद।"