'हम सब खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाएंगे': संजय कपूर संपत्ति विवाद पर बोला सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर संपत्ति विवाद मामले में रघुवंशी इन्वेस्टमेंट की 17 मई को होने वाली बैठक पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और दोनों पक्षों से मध्यस्थता का आग्रह किया हैं। कोर्ट ने रानी कपूर से कहा, "आप यहां दोबारा क्यों आए? हम सब खाली हाथ आते हैं...खाली हाथ जाते हैं। हमारे साथ सिर्फ आत्मा जाती है।"