अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके प्रशासन की टैरिफ नीति के खिलाफ फैसला देता है तो अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है जिससे देश 'पूरी तरह बर्बाद' हो जाएगा। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब सुप्रीम कोर्ट उनके टैरिफ अधिकारों को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार कर रहा है।