'ज़िंदा रहने के लिए ISIS जैसा संगठन बनाएं हिंदू युवा'...यति नरसिंहानंद ने दिया विवादित बयान
गाज़ियाबाद में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने एक विवादित बयान दिया है। खुलेआम तलवार बांटे जाने की एक घटना का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू युवाओं को ज़िंदा रहने के लिए ISIS जैसा संगठन बनाने की ज़रूरत है। उन्होंने जान को खतरा बताते हुए कहा कि एक सरिया चोर उनकी हत्या करना चाहता है।