'ज़िंदगी बोझ लग रही है, अकेला हो गया हूं', सुसाइड नोट लिखकर संन्यासी ने ज़हर खाकर दी जान
सीतापुर (यूपी) में एक 63 वर्षीय संन्यासी ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने बताया है कि उसका देखभाल करने वाली एक वृद्ध महिला अपनी बेटी-दामाद के साथ चली गई। नोट में लिखा है, "मैं बिल्कुल अकेला हो गया हूं। अब जिंदगी बोझ लगने लगी है, इसलिए मैं भी जा रहा हूं।"