0.013 रन रेट से पिछड़ने से टूटा वेस्टइंडीज़ का वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 खेलने का सपना

वेस्टइंडीज़ महिला क्रिकेट टीम वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई है। थाईलैंड महिला टीम से क्वॉलिफायर मैच जीतने के बाद भी वह बांग्लादेश महिला टीम से 0.013 रन रेट से पीछे रह गई और उसकी जगह बांग्लादेश ने क्वॉलिफाई कर लिया। वहीं, वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटने पर वेस्टइंडीज़ की क्रिकेटर्स मैदान पर रोने लगीं।