1% भी नहीं सोचा था कि अरशद से बेहतर थ्रो नहीं कर पाऊंगा: नीरज चोपड़ा
पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि फाइनल में 1% भी नहीं सोचा था कि अरशद नदीम से बेहतर थ्रो नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने कहा, "खुद को अपनी चरम सीमा तक नहीं पहुंचा सका।" उन्होंने कहा, "मैं मानसिक रूप से तैयार था लेकिन शारीरिक तौर पर खुद को तैयार नहीं कर सका।"