वैज्ञानिकों ने 10 अलग-अलग परिदृश्यों जैसे 'बिग ब्रदर' और 'स्वॉर्ड ऑफ डेमोक्लीज़' के आधार पर सिमुलेशन कर अनुमान लगाया है कि 1,000 साल बाद पृथ्वी कैसी दिख सकती है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के उपयोग और उनकी भरपाई की गति भविष्य तय करेगी। उन्होंने ग्रहों की रक्षा, महामारी की तैयारी और AI सेफ्टी को मानवता के लिए अहम बताया है।