1,100 से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाया गोता
सेंसेक्स शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 1,100 से अधिक अंक टूटकर 80,082.82 तक गिर गया और निफ्टी 335.75 अंक टूटकर 24,212.95 तक गिर गया। दिग्गज कंपनियों में भारी बिकवाली, डॉलर के मुकाबले रुपए के और कमज़ोर पड़ने और विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी निकासी के बीच यह गिरावट आई है। सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियां रेड ज़ोन में दिखीं।