बीएसई ने आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयरों के 1.5-साल में 61,848% बढ़ने (₹15/शेयर से ₹9,292.20/शेयर) के बाद निवेशकों को चेताया है। बीएसई ने कहा कि कंपनी के शेयर में वृद्धि उसके प्रदर्शन के अनुरूप नहीं है। दरअसल, कंपनी पिछले कम-से-कम 2 तिमाही से घाटे में है और इस असाधारण वृद्धि के कारण बीएसई ने उसे ईएसएम के अंतर्गत रखा दिया है।