मध्य प्रदेश का एक शख्स 1,600 नुकीली कीलों पर दंडवत करते हुए सीकर (राजस्थान) स्थित श्री खाटूश्यामजी के दरबार में हाज़िरी लगाने जा रहा है। रींगस से खाटूश्यामजी दरबार तक 26 किलोमीटर की दूरी कीलों पर दंडवत करते हुए तय कर रहा शख्स रोज़ाना 2-3 किलोमीटर का सफर पूरा कर रहा है। शख्स 10 मार्च तक खाटूश्यामजी के दरबार पहुंचेगा।