इन लोगों के लिए LPG सिलिंडर की डिलीवरी होगी बंद? 1 अक्टूबर से बदल रहा है नियम
1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलिंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। हालांकि, जिन ग्राहकों ने अबतक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है उनकी LPG डिलीवरी पूरी तरह बंद नहीं होगी। ऐसे ग्राहकों को OMC के डिजिटल चैनलों पर रजिस्टर करना होगा और उन्हें बिना सब्सिडी के बाज़ार मूल्य पर 5 या 10 किलो के सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।