inshorts

1 कंपनी टीबी की वैक्सीन विकसित कर रही है, डेंगू के टीके के लिए भी प्रयास चल रहे हैं: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि देश की एक कंपनी टीबी की वैक्सीन विकसित करने के लिए काम कर रही है और इसके शुरुआती परीक्षण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षण सफल रहे तो देश में टीबी का भी टीका जल्द उपलब्ध होगा। बकौल मांडविया, डेंगू के टीके के लिए भी प्रयास चल रहे हैं।