1 घंटे में 733 पुल-अप्स कर ऑस्ट्रेलिया की महिला पुलिस अधिकारी ने बना डाला विश्व रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की महिला पुलिस अधिकारी जेड हेंडरसन ने एक घंटे में सर्वाधिक पुल-अप्स करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 32 वर्षीय जेड ने 733 पुल-अप्स कर हमवतन ईवा क्लार्क का 1 घंटे में 725 पुल-अप्स करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, जेड ने हर मिनट औसतन 12 से ज्यादा पुल-अप्स पूरे किए।