1 चीज़ बर्गर खाने से 9 मिनट व कोल्ड ड्रिंक पीने से 12 मिनट कम होती है लाइफ: स्टडी

स्पेन के न्यूट्रिशनिस्ट लुइस अल्बर्टो ज़मोरा ने मिशिगन यूनिवर्सिटी (अमेरिका) की स्टडी का हवाला देते हुए बताया है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स लोगों की उम्र घटा रहा है। रिसर्च में बताया गया कि एक हॉट-डॉग खाने से जीवन के 36 मिनट, सोडा/कोल्ड ड्रिंक से 12 मिनट, चीज़ बर्गर से 9 मिनट और बेकन खाने से 6 मिनट कम हो जाते हैं।