1 जून से 3 महीने के लिए घटेंगी घरेलू उड़ानें, एअर इंडिया 15% और इंडिगो 7% तक करेगी कम
भारत की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियां एअर इंडिया व इंडिगो 1 जून 2026 से अगले तीन महीनों के लिए अपनी घरेलू उड़ानों की संख्या में बड़ी कटौती करने जा रही हैं। एअर इंडिया अपनी घरेलू क्षमता में 15% तक की कटौती की योजना बना रही है और इंडिगो अपनी उड़ानों में 5%-7% तक की कमी कर सकती है।